बांदा: भूरागढ़ बाईपास में मामूली झगड़े के दौरान 3 लोगों ने 2 महिलाओं के साथ की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Jan 5, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत भूरागढ़ बाईपास मे मामूली झगड़े पर तीन लोगों नें दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल महिलाओं नें पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल महिलाओं का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण कराया है। दोनों घायल महिलाएं बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के सुतर खाना मोहल्ले की निवासी है।