बांदा: मटौंध के पास मोड़ पर पलटा गिट्टी भरा ट्रक, एक व्यक्ति की हुई मौत और एक हुआ घायल
Banda, Banda | Jan 5, 2025 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत मटौंध के पास मोड़ मे गिट्टी भरा ट्रक पलटने की वजह से पैदल जा रहे दो युवकों में से एक की मौत, एक घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला छतरपुर के गौरिहार का निवासी था।