बांदा: पवई और घूरी गांव के बीच बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
Banda, Banda | Jan 5, 2025 बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पवई और घूरी गांव के बीच में दिन रविवार को बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की वजह से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। परिजनों नें घायल युवक को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घायल युवक बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आऊ गांव का निवासी है।