मेजरगंज: प्रखंड के जीविका कार्यालय में जीविका दीदियों ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मेजरगंज प्रखंड के जीविका कार्यालय में जीविका दीदियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा किया इस दौरान जीविका दीदियों ने जीविका कार्यालय में ताला जड़ कर प्रदर्शन किया। जीविका दीदियों मानदेय वृद्धि करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे है उनकी मांग है कि उनका मानदेय 20 हजार रूपए महीने किया जाए इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से जीविका दीदी पहुंची है।