मेजरगंज: माधोपुर मुख्य मार्ग में दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग जख्मी
मेजरगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर मुख्य मार्ग में दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मेजरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ज़ख्मियों की पहचान सेतु कुमार, विकास कुमार लक्ष्मी शाह के रूप में की गई है।