मेजरगंज: डुमरी सड़क हादसे में मृत व्यक्ति की हुई पहचान मृतक नेपाल का था निवासी
मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी के पास सड़क हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान हो गई है। मृतक पड़ोसी देश नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत गौर थाना क्षेत्र के फतुहा गांव निवासी जयराम साह था। मृतक की पहचान होने के बाद उसके शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। कल हादसे में व्यक्ति की मौत हुई थी। जिसके बाद आज उसकी पहचान हुई है।