मेजरगंज: डुमरी में स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंदा घटनास्थल पर हुई मौत
सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्कॉर्पियो की रफ्तार अधिक थी। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है।