मेजरगंज: मेजरगंज प्रखंड मुख्यालय में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, खाली कराई गई सरकारी जमीन
मेजरगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन की ओर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को खाली कराया गया है। मेजरगंज अंचलाधिकारी विनीता कुमारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान तथा मेजरगंज थाना पुलिस तैनात है। अवैध अतिक्रमण काफी दिनों से किया गया था जिसे खाली कराया गया है।