मेजरगंज: कोआरी मदन पंचायत के वार्ड 3 में कचरा ढोने वाले ठेला का हो रहा दुरुपयोग, ढोया जा रहा लकड़ी
मेजरगंज प्रखंड के कोआरी मदन पंचायत के वार्ड 3 में कचरा ढोने वाले ठेला का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में कचरा ढोने वाले ठेला पर लकड़ी ढोया जा रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद अब कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं ,इस मामले पर स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।