भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में प्रशासन ने लग्जरी और स्लीपर बसों पर शिकंजा कसा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर तीन बसें सीज, एक का चालान
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष अभियान के तहत बुधवार को भीलवाड़ा में लग्जरी और स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई की गई। होटल लैंडमार्क ट्रेवल्स परिसर में संयुक्त टीम ने सघन जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर तीन बसों को सीज कर दिया, जबकि एक बस का चालान बनाया। इस कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया।