भदोही: भदोही के कालीन निर्यातकों की अमेरिका के टैरिफ से बढ़ी चिंता, सरकार से हस्तक्षेप की मांग उठी
अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पाद पर 26% आयात शुल्क लगाने के फैसले से भदोही के कालीन उद्योग में चिंता बढ़ गई है। निर्यातकों का कहना है कि अमेरिका में 50% से अधिक भारतीय कालीनों की आपूर्ति भदोही से होती है, ऐसे में यह शुल्क व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह इस संकट से उबरने के लिए विशेष रियायतें और सहयोग करे।