सागर नगर: बुंदेलखंड की टीम मध्य प्रदेश क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 में शामिल होगी, टीम के मालिक रोहित वाधवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
हमारे बुंदेलखंड के युवक युवतियों में हुनर की कमी नहीं है बस जरूरत है तो इन्हें एक मंच देने की और वह मंच ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया की बदौलत बुंदेलखंड के खिलाड़ियों को एक सुनहरे अवसर के रूप में मिला है यह बात आकाश सिंह राजपूत ने होटल रॉयल पैलेस में रविवार शाम 5:00 बजे प्रेस वार्ता में कहीं।उन्होंने टीम के ओनर रोहित वाधवा को शुभकामनाएं दी।