सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट, गालियां देने से रोकने पर पिता-पुत्र ने किया हमला, मामला दर्ज
मोतीनगर थाना में आने वाले ग्राम कनेरादेव में एक महिला को उस समय भारी पड़ गया। जब उसने पड़ोस में रहने वाले पिता पुत्र को गालियां देने से मना किया। इस बात से नाराज पिता पुत्र ने महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसमें महिला के सिर में गंभीर चोटें आई। जिसे परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है