सरमथुरा: सरमथुरा में बंदरों से परेशान लोग, जीना हुआ दुश्वार, नगर पालिका प्रशासन से की बंदरों को पकड़वाने की मांग
सरमथुरा कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कस्बे में करीब 2 हजार बंदर हैं। जिन्होंने घरों की छतों पर जाना दूभर कर दिया है। बंदरों के झुंड रास्तों में लोगों से सामान की छीना झपटी करने लगे हैं। कस्बा निवासी आमीन खान ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने घर के लिए बाजार से सब्जी लेकर पैदल जा रहा था। तभी अचानक कई बंदर दोनों तरफ से आकर हमला कर दिया। जिनके डर से