गया टाउन सीडी ब्लॉक: पानी टंकी के पास महिला का अज्ञात शव बरामद, रस्सी से गला घोंटकर हत्या, रामपुर थाना से संपर्क करें
गयाजी शहर के रामपुर थाना के पुलिस लाइन सिंगरा स्थान पहाड़ी पर स्थित पानी टंकी के समीप आज शनिवार की दोपहर बाद एक अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया है। मृत महिला की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई में रामपुर पुलिस जुटी है। इस संबंध में आज दिनांक 4 अप्रैल शनिवार की शाम 4 बजे के करीब रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया।