गोरखपुर: मारपीट का आधा अधूरा वीडियो दिखाकर हमारे परिवार की छवि को धूमिल किया जा रहा, प्रेस वार्ता कर भाजपा नेता ने लगाई गुहार
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अंधियारी बाग से पिछले दिनों मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ,जिसमें भाजपा नेता के भाई द्वारा सीकड़ से एक परिवार के ऊपर हमला किया जा रहा था।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में लग गई।वहीं आरोप लगने के बाद भाजपा नेता और उनके परिजनों ने प्रेसवार्ता के दौरान वायरल वीडियो को आधा अधूरा बताया हैं।