जहानाबाद: प्रशिक्षण पूरा करने पर 100 गृह रक्षकों को प्रमाण पत्र मिला
जहानाबाद में आयोजित कार्यक्रम में नव-नामांकित 100 गृह रक्षकों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजीत लोहान ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र-सह-नियुक्ति पत्र वितरित किया। गृह रक्षकों ने अररिया प्रशिक्षण केंद्र से 120 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।