करपी: किंजर जदयू कार्यालय में शनिवार दोपहर बीएल टू की बैठक आयोजित की गई
Karpi, Arwal | Aug 9, 2025 करपी प्रखंड के किंजर जदयू कार्यालय में शनिवार को दोपहर 1:00 बजे बीएल टू की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने किया जबकि संचालन बंसी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जहानाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी उपस्थित थे।