बेगूसराय: बेगूसराय DM के निर्देश पर GD कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित, सरकार की योजनाओं से कराया अवगत
बेगूसराय DM श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर GD कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां सरकार की महत्वकांक्षी योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा गुरुवार की रात 9:00 बजे मिली.