अशोक नगर: भैंसागांव में जमीनपर दबंगों का कब्जा सीमांकन के बदले पटवारीपर रुपए लेनेके आरोप,किसानों ने कलेक्टर से मांगी पुलिससुरक्षा
अशोकनगर में जमीन विवाद को लेकर दो सहरिया परिवार न्याय की गुहार लेकर सोमवार को दोपहर 1: 30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। नईसरायं तहसील के ग्राम भैंसा निवासी किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर पड़ोसी किसानों ने कब्जा कर रखा है और सीमांकन के दौरान विवाद खड़ा कर नपती रुकवा दी जाती है। पीड़ित किसानों ने कलेक्टर को आवेदन देकर पुलिस सुरक्षा में मशीन से सीमांकन की मांग।