स्याना: थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम कुचेसर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 600 किलो क्रीम कराई नष्ट, भरे नमूने
Siyana, Bulandshahr | Oct 16, 2026
थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम कुचेसर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 600 किलो क्रीम नष्ट करने के साथ क्रीम, सोयाबीन तेल, वनस्पति व दही के नमूने भी भरे। शुक्रवार को एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में टीम कुचेसर पहुंची। जहां टीम ने मिलावटी क्रीम बनाने की फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की।