नावकोठी: नावकोठी थाना में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर
नावकोठी थाना परिसर में शुक्रवार को होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने लोगों को होली का पर्व शांति सद्भाव से मनाने की अपील की तथा उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर प्रतिबंध है और शराब कारोबारी बख्से नहीं जाएंगे।