रफीगंज: पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने चिरैला पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, बोले - 'राम सूचित सिंह का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति'
रफीगंज प्रखंड के बघौरा पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व राम सूचित सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका बीती रात पटना एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही शनिवार को दोपहर औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह उनके पैतृक गांव चिरैला पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प