जिला न्यायालय परिसर टीकमगढ़ में आयोजित किया गया बृहद रक्तदान शिविर
--
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में आज जिला न्यायालय परिसर टीकमगढ़ में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास ने कहा कि रक्तदान कीजिए क्योंकि आप भी किसी के जीवनदाता बन सकते है। रक्तदान महादान होता है धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे है और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है फिर भी बहुत सारे भाई बहिन ऐसे है जिन्हें रक्तदान करने से डर लगता है, यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें जागरूक करें कि रक्तदान महादान है जो जीवनदान की श्रेणी में आता है। इसके लाखों लोगों की जिंदगी बच सकती हैं। इस अवसर पर न्यायाधीशगण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण द्वारा रक्तदान में भाग लिया गया।
शिविर में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्री ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुण्डिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार केशरवानी, जिला रजिस्ट्रार श्री मुदित लटौरिया, सहित अन्य न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया,डॉ0 विकास जैन, सहित ब्लड बैंक टीम सहित अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026