सुजानगढ़: सुजानगढ़ में आग की घटनाओं के बाद फायर सेफ्टी जांच तेज, रूप सिंह के नेतृत्व में टीम ने किया दौरा
हाल की आग की घटनाओं के बाद स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशों पर बुधवार को फायर ऑफिसर रूप सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी जांच की। टीम ने घंटाघर स्थित धनलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स के बैंक, रेस्टोरेंट और दुकानों को गाइडलाइन की पालन करने के निर्देश दिए।