विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस वर्ष यात्रा का पहला दल दिल्ली से रवाना होकर 4 जुलाई को टनकपुर पहुंचेगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के अनुसार टनकपुर से लेकर नावीढांग तक यात्रियों के रहने, खाने, स्वास्थ्य और सुरक्षा की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।इस बार कुल 10 दलों में 500 श्रद्धालु यात्रा पर जाएंगे। प्रत्येक दल में 50 यात्री शामिल होंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्र को देखते हुए स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत किया गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ मार्ग से होकर जाने वाला यह रूट कैलाश मानसरोवर यात्रा का सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मार्ग माना जाता है।
#KailashMansarovarYatra #KailashYatra2026 #Mansarovar #HarHarMahadev #Bholenath #ShivBhakt #KailashParvat #Uttarakhand #Pithoragarh #Tanakpur #KMVN #Kumaon #Devbhoomi #SpiritualJourney #ReligiousTourism #Pilgrimage #Mahadev #OmNamahShivaya #UttarakhandNews #HaldwaniNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #TravelIndia #MountainJourney #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpress #TrendingNews