ब्यौहारी: ब्यौहारी के साखी मेन रोड पर पेड़ से मिनी ट्रक टकराया, व्यापारी की मौत, चालक घायल
मिनी ट्रक में चालक और व्यापारी सवार थे, पेड़ से टकराने के बाद चालक को गंभीर चोट पहुंची है जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, तो वहीं व्यापारी जो वाहन में बैठा हुआ था उसकी इस घटना में मौत हो गई है गुरुवार की सुबह 7:00 बजे पुलिस ने इसकी जानकारी दी है,पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है।