राजपुर: राजपुर में नेशनल हाइवे का निर्माण काफी धीमा, सड़क किनारे गड्ढा खोदकर मिट्टी का ढेर लगा दिया गया
बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे 343 के निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। सड़क निर्माण की रफ्तार इतनी धीमी है कि आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि पिछले 15 दिनों से सड़क को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। राजपुर तहसील क्षेत्र में NH-343 का निर्माण कार्य इन दिनों स