रूड़की: पिरान कलियर थाना क्षेत्र से संदिग्ध हालत में लापता हुई नाबालिग, अपहरण की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग किशोरी संदिग्ध हालत मे लापता हो गई है। जिसकी सभी जगह पर तलाश की जा चुकी है। लेकिन नाबालिग किशोरी का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से नाबालिग किशोरी की तलाश करने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।