हसनपुर: डिजिटल ई रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
डिजिटल ई-रजिस्ट्री के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों अधिवक्ता सरकार और निजीकरण के खिलाफ जमकर गूंजे 'हाय-हाय' के नारे। 17 दिनों से धरने पर बैठे हसनपुर बार एसोसिएशन का फूटा गुस्सा। अमरोहा अड्डे पर पहुंचे एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपा ज्ञापन। महानिरीक्षक निबन्धन का डिजिटल ई-रजिस्ट्री वाला आदेश तुरंत निरस्त हो।