मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र के बदनपुर में दबंगो के द्वारा पीड़ित परिवार के साथ की गई मारपीट, एसपी से की शिकायत
दन्नाहार क्षेत्र के बदनपुर निवासी सिद्धार्थ पुत्र संत राम ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। गाली गलौज देने का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित और उसके परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।