कोईलवर: मटियारा में ठेकेदार के पुत्र को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में गिधा थाने में 3 लोगों पर नामजद केस दर्ज
गीधा थाना क्षेत्र के मटियारा गांव में मंगलवार की शाम क्रिकेट खेलने के दौरान मटियारा गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी सुरेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में गिधा थाना प्रभारी उमूस सलमा ने बुधवार की शाम 7:00 के करीब बताया कि जख्मी सिद्धार्थ के फर्द बयान पर तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है।