फरेंदा: बृजमनगंज में धूमधाम से छठ माता का विसर्जन हुआ
बृजमनगंज नगर पंचायत में बीती रात श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ माता की मूर्ति का विसर्जन किया गया। ठाकुरद्वारा पोखर से निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई साहब पोखरे पर पहुंची, जहां ढोल-बाजे और नाच-गानों के बीच मूर्ति विसर्जित की गई। इस दौरान सभासद मनोज जायसवाल, प्रद्युम्न सिंह, काजू, चंद्रशेखर यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।