फरेंदा: बृजमनगंज क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया छठ पर्व
बृजमनगंज क्षेत्र में सोमवार को छठ महापर्व पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रखकर शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। साहब पोखरें, ठाकुरद्वारा शिव पोखरें, लोहरसन और सोनाबंदी सहित विभिन्न घाटों पर पूजा-अर्चना हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।