फरेंदा: बृजमनगंज में सफाईकर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सफाईकर्मी सुनील (32) पुत्र रमेश ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लेहरा मंदिर के पास परिवार के साथ रहता था। परिजन उसे सीएचसी बनकटी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनील मूल रूप से मिल कॉलोनी वार्ड नंबर 7, रुदलपुर का निवासी था और नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर विधिक कार्रवाई शुरू की है