फरेंदा: राप्ती घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने से हल्की बूंदाबांदी ने श्रद्धालुओं की खुशी बढ़ाई
धानी क्षेत्र मे मंगलवार की भोर में छठ महापर्व के अवसर पर राप्ती नदी घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु तड़के घाट पर पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना की। पूरे वातावरण में "छठी मइया की जय" के जयघोष और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय बन