दुमका: समाहरणालय सभागार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक
Dumka, Dumka | Apr 4, 2024 गुरुवार को दुमका समाहरणालय सभागार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रमंडलस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान कहा की निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई जिम्मेवारियों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाने व अन्तर्राजीय सीमाओं पर सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।