दुमका: बाइक चोरी के मामले में फरार नामजद आरोपी राजा यादव को नगर थाना की पुलिस ने जरुवाडीह मुहल्ले से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dumka, Dumka | Apr 3, 2024 बाइक चोरी के मामले में फरार नामजद आरोपी राजा यादव को नगर थाना की पुलिस ने जरुवाडीह मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया है। दुमका में लगातार बाइक चोरी की घटना में राजा यादव की संलिप्तता पायी गई थी। वह फरार चल रहा था। बुधवार को उसे केन्द्रीय कारा भेज दिया गया।