दुमका: BJP प्रत्यासी सीता सोरेन पहुचीं दुमका, बाबूपाडा के लोकसभा चुनाव कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन
Dumka, Dumka | Apr 4, 2024 झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामने और भाजपा द्वारा दुमका लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार सीता सोरेन दुमका पहुंची, जहां बाबूपाड़ा स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय में पार्टी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही झारखंड का विकास संभव है।