डिंडौरी: जोगीटिकरिया गांव के पास राघोपुर मरवारी बांध परियोजना के विरोध में सडक पर बैठे ग्रामीण किसानों ने एंबुलेंस को दिया रास्ता
जोगी टिकरिया गांव के पास राघोपुर मरवारी बांध परियोजना के भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए ग्रामीण किसानों ने जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे उसी दौरान प्रदर्शनकारी ग्रामीण किसानों ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे एम्बुलेंस को रास्ता देकर मानवीय संवेदना दिखाई। ग्रामीण किसान सड़क मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया।