बीकानेर: कालू में पुलिस गश्त के दौरान मिली 45 पव्वे अवैध देशी शराब, आरोपी फरार
कालू। बुधवार रात गश्त के दौरान कालू पुलिस ने ग्राम पंचायत के पीछे आम रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उसके पास प्लास्टिक का थैला था। पुलिस वाहन देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर थैला छोड़ फरार हो गया। तलाशी में थैले से 45 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान कालू निवासी जीवणसिंह के रूप में हुई है।