मंडला: मंत्री सम्पतिया उइके चौगान मढिया भंडारे में हुईं शामिल, श्रद्धालुओं को वितरित की प्रसादी
Mandla, Mandla | Mar 28, 2026 सम्पतिया उइके ने शनिवार 1 बजे चौगान मढिया में आयोजित भंडारे में शामिल होकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा, श्रद्धा और समर्पण से परिपूर्ण ऐसे धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने मां से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।