काराकाट: काराकाट प्रखंड के विभिन्न कार्यालय में अधिकारियों ने ग्रामीणों की बारी-बारी से सुनीं शिकायतें
काराकाट प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय समेत अन्य सभी कार्यालयों में सात निश्चय तीन के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की शिकायतें सुनी गई। सीओ रितेश कुमार के कार्यालय कक्ष में अतिक्रमण की शिकायत को लेकर आए कछवां के अभिजीत चौबे ने अतिक्रमण के कारण समस्या गिनाई।