सरधना: सरकारी भूमि पर कब्जा, विधायक अतुल प्रधान ने SDM कार्यालय पहुंचकर जताई नाराजगी, भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग की
सरदार नगर में चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ सपा विधायक अतुल प्रधान बुधवार 2:00 बजे सरधना उप 1जिलाधिकारी उदित नारायण सिंगर के तहसील स्थित कार्यालय में पहुंचे और नगर के कई मुद्दों पर अपनी नाराजगी का इजहार किया सर्वप्रथम जब विधायक एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो उनका दरवाजा अंदर से बंद मिला जिस पर उन्होंने एसडीएम से अपनी नाराजगी का इजहार किया