सदर: ऑपरेशन चक्रव्यूह में रामनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की, शातिर चोर किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jul 12, 2026 वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन की रामनगर पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवीएस एक्सएल-100 मोपेड, उस पर लगी फर्जी नंबर प्लेट, एक कीपैड मोबाइल फोन और ₹3,50,160 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए