एक व्यक्ति अपना नाम कार्तिक मंडल बता रहा है। वह रास्ते में रोते हुए मिला और पूछताछ में अपना घर उदा, किशनगंज बता रहा है। व्यक्ति अपने परिजनों से बिछड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।
यदि कोई व्यक्ति कार्तिक मंडल को पहचानता है या उनके परिवार के बारे में जानकारी रखता है, तो कृपया तत्काल संपर्क कर उन्हें परिजनों तक पहुंचाने में मदद करें।