प्रतापगढ़: गोसेपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते नव विवाहिता ने बंद कमरे में लगाई फांसी, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
प्रतापगढ़ जनपद के गोसेपुर गांव निवासिनी बबली कश्यप उम्र 25 वर्ष पत्नी हरिनाथ कश्यप यह मंगलवार को दिन में 1 बजे रस्सी के सहारे पंखे पर लटक कर बंद कमरे में अपनी जान दे दी। परिजनों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस वह फोरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह 15 दिन पहले मायके से आई थी।