प्रतापगढ़: बधवा बाजार के समीप साइकिल सवार को बचाने में कार पलटी, चालक की हुई मौत
प्रतापगढ़ जनपद के विक्रम पट्टी गांव निवासी अनिल सिंह उर्फ घूरे उम्र 50 वर्ष पुत्र शारदा प्रसाद सिंह ठेकेदारी का काम करते हैं। मंगलवार को दिन में करीब ढाई बजे वह अपनी किसी साइड को देखने के लिए बधवा बाजार की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बधवा बाजार के समीप पहुंचे थे की सामने से एक साइकिल सवार आ गया। जिसे बचाने में वह अनियंत्रित हो गए और दुर्घटना के शिकार हो गए।