प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद में बाइक पलटने से दो अलग-अलग स्थानों पर तीन लोग घायल, दो महिलाएं भी शामिल, जिला अस्पताल में भर्ती
सदहा गांव निवासी रीता देवी पत्नी राधेश्याम यादव अपने बेटे के साथ बाइक से बाजार गई थी। वापस लौटते समय वह सदहा बाजार के समीप पहुंची थी। अचानक बाइकअनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में महिला के सर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई।सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ निवासी ज्ञान देवी पत्नी जयराम अपने भाई जयेश के साथ पट्टी तहसील क्षेत्र के महेशपुर गांव आ रही थी।