अरवल: जिला पोषण समिति-सह-पोषण पखवाड़ा की बैठक का डीएम ने किया शुभारंभ
Arwal, Arwal | Apr 22, 2025 समाहरणालय के सभाकक्ष में मंगलवार दोपहर दो बजे जिला अभिसरण कार्य योजना तथा जिला पोषण समिति-सह-पोषण पखवाड़ा से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्वस्थ भोजन संकल्प पर स्वयं जिलाधिकारी ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। बैठक में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।